जिलेभर में कुल 60 मतदेय स्थलाें में किया गया है परिवर्तन
नई टिहरी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए पहले से बनाए गए कई पोलिंग बूथों में बदलाव किया गया है। बताया गया है कि कई मतदान स्थलों के भवन जर्जर और क्षतिग्रस्त हैं। इससे जिलेभर में दोनों चरणाें के करीब 60 मतदान केंद्रों में परिवर्तन किया गया है। सबसे अधिक भिलंगना ब्लॉक में 14 मतदान केंद्र बदले गए हैं।
जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी नितिका खंंडेलवाल ने बताया कि जिले में कई मतदेय स्थल क्षतिग्रस्त होने के कारण उनके बदले आसपास में ही दूसरी सुरक्षित जगह मतदेय स्थल बनाए गए हैं। प्रतापनगर में कंगसाली का बूथ संख्या 80 और 81 जूनियर हाईस्कूल कंगसाली में बनाया गया है।
जाखणी का सामुदायिक केंद्र जाखणी, सुजड़गांव का राजकीय उच्च विद्यालय सुजड़गांव, खंबाखाल पंचायत भवन खंबाखाल, जौनपुर में आंगनबाड़ी केंद्र द्वारगढ़ प्रथम, प्राथमिक स्कूल खरसोन, जाखणीधार ब्लाॅक में पंचायत भवन भटकंडा, पंचायत भवन पाचरी, आंगनबाड़ी भवन पटुड़ी, राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल पुनांणू, भिलंगना ब्लॉक में खसेती का बूथ प्राथमिक स्कूल शांताखाल, डांगसेरा का सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कॉलेज मेघाधार, उच्चतर माध्यमिक स्कूल गोना गोनगढ़, कुंडी बणसू प्राथमिक स्कूल कुंडी, पंचायत भवन चिल्यागांव, राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल कगड़ा प्रथम और द्वितीय, पंचायत भवन चंडोली, धारगांव का इंटर कॉलेज धोपड़धार, उच्च प्राथमिक स्कूल पोखार, संटियाला का जनता जूनियर हाईस्कूल बुमीलाधार, मुंडेती के दोनों बूथ उच्च माध्यमिक स्कूल घेराधार, जाख का इंटर कॉलेज धौणीखाल प्रथम व द्वितीय, स्यालकुंड उच्च प्राथमिक स्कूल मगरौं स्यालकुंड, कोटी उच्च प्राथमिक स्कूल कोटी प्रथम व द्वितीय बनाया गया है।
थौलधार ब्लॉक में अलेरू का पोलिंग बूथ अब प्राथमिक स्कूल प्रथम व द्वितीय, क्यार्दा प्राथमिक स्कूल डडोली, राजकीय प्राथमिक स्कूल जौलंगी, कलेथ प्राथमिक स्कूल कांडीखाल, प्राथमिक स्कूल क्यारी गुसाईं, पंचायत भवन खमोली, जूनियर हाईस्कूल डाबरी एक-दो, सौड़ उप्पू का प्राथमिक स्कूल मठ उप्पू प्रथम और द्वितीय और ढ़रोगी का पोलिंग बूथ अब जूनियर हाईस्कूल ढ़रोगी में बनाया गया है। द्वितीय चरण के मतदान के लिए भी कई मतदेय स्थल बदले गए हैं।