फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: संकरी सड़क बढ़ा रही जाम से यात्रियों की मुसीबत

Thu, 01 Oct 2026 06:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
घनसाली (टिहरी)। मानसून सीजन के बाद चारधाम यात्रा ने फिर जोर पकड़ लिया है। यात्रा मार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ते ही चमियाला-घनसाली मोटर मार्ग पर जाम की समस्या बढ़ती जा रही है। सड़क संकरी होने के कारण चमियाला गांव से बाजार, बेलेश्वर, सेंदुल होते हुए घनसाली के पुराने कूड़ाघर तक वाहनों की लंबी कतार लग रही है।
विज्ञापन

चमियाला-घनसाली मार्ग पर अंदरिया पहाड़ के समीप सड़क संकरी होने से बार-बार जाम लग रहा है। चारधाम यात्रा के दौरान वाहनों का दबाव बढ़ने पर स्थिति बिगड़ जाती है। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगने से लोगों को घंटों परेशानी झेलनी पड़ रही है।
स्थानीय लोग लंबे समय से अंदरिया पहाड़ के समीप संकरे हिस्सों का चौड़ीकरण करने की मांग लंबे समय से करते आ रहे हैं लेकिन सड़क चौड़ीकरण नहीं होने से जाम की समस्या बढ़ती ही जा रही है। विधायक शक्तिलाल शाह ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण की जरूरत को लेकर शासन को कई बार अवगत कराया गया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को उत्तरकाशी से तिलवाड़ा मोटर मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग में शामिल करने और चौड़ीकरण का प्रस्ताव भेजा है। इस प्रस्ताव पर जल्द सकारात्मक परिणाम आने की उम्मीद है। लोनिवि घनसाली के ईई मनोज कुमार राठौर ने बताया कि मार्ग को डेढ़ लेन करने का प्रस्ताव पहले ही भेजा जा चुका है। प्रस्ताव को प्रथम चरण की स्वीकृति भी मिल गई है। प्रथम चरण की कार्रवाई एडीबी के माध्यम से की जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें