फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्कृष्ट कार्यों के लिए सुदेशा बहन को मां नंदा शक्ति सम्मान

विज्ञापन
टिहरी की सर्वोदय कार्यकर्ता सुदेशा बहन को मिला सम्मान। - फोटो : NEW TEHRI
विज्ञापन
बीज बचाओ और सर्वोदय आंदोलन की संस्थापक सदस्य सुदेशा बहन को राष्ट्रीय उत्तराखंड सभा भारत ने उत्कृष्ट कार्यों के लिए मां नंदा शक्ति सम्मान से नवाजा है।
विज्ञापन

पंजाब के लुधियाना में 14 मार्च को उत्तराखंड के 18 लोगों को राष्ट्रीय उत्तराखंड सभा के अध्यक्ष डा. प्रकाश चंद खुल्बे और महासचिव संजीव नेगी के निर्देशन में बेहतर कार्य के लिए सम्मानित किया गया। सर्वोदय कार्यकर्ता और नरेंद्रनगर के रामपुर गांव निवासी 80 वर्षीय सुदेशा बहन को सम्मानित होने पर शुभ चिंतकों ने मिठाई बांटकर खुशी जताई।
सुदेशा बहन का जन्म लाहौर में हुआ था। तत्कालीन समय में वह एक मात्र महिला थी, जो कक्षा चार तक पढ़ी थी और हिंदी में लिख पढ़ सकती थी। वह 1978 में चिपको आंदोलन के दौरान चार अन्य महिलाओं के साथ जेल भी गई। कटाल्ड खनन विरोधी आंदोलन में बढ़ चढ़कर हिस्सेदारी की। 1990 के दशक में रसायनिक खाद के दुष्प्रभावों से खेती और बीजों को बचाने के लिए ऐतिहासिक बीच बचाओ आंदोलन की शुरूआत की। इस मौके पर साब सिंह सजवाण, कविराज भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें