नई टिहरी में केदार नृत्य और वीर माधो सिंह भंडारी नृत्य नाटिका प्रशिक्षण में जानकारी देते कलाकार?
- फोटो : NEW TEHRI
विवेक मेमोरियल सुरगंगा संगीत विद्यालय में केदार नृत्य और वीर माधो सिंह भंडारी नृत्य नाटिका कार्यशाला का द्वितीय चरण शुरू हो गया है। कार्यशाला में विलुप्त हो रही केदार और शिव नृत्य का 15 प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के बाद केदार नृत्य, माधो सिंह भंडारी नृत्य नाटिका और उत्तराखंड में प्रत्येक माह में होने वाले त्योहार, रीति रिवाजों का एक कैलेंडर विद्यालय तैयार करेगा।
बुधवार से संगीता विद्यालय बौराड़ी में 1956 और 1966 के गणतंत्र दिवस परेड में दिल्ली में उत्तराखंड की ओर से केदार नृत्य प्रस्तुत करने वाले कलाकार शिवजनी और उनकी पत्नी गजला देवी, सहयोगी गिराज प्रशिक्षण दें रहे हैं। कार्यशाला में केदार नृत्य और विलुप्त हो रही विधाओं के उन अनछुए पहलुओं की जानकारी दी जा रही है, जिससे नई पीढ़ी को जानकारी नहीं है। विद्यालय में निदेशक डा. विकास फोंदणी, रंगकर्मी महीपाल नेगी, दर्शनलाल आर्य ने बताया कि केदार नृत्य, माधो सिंह भंडारी नृत्य नाटिका और उत्तराखंड में प्रत्येक माह में होने वाले त्योहार, रीति रिवाजों का एक कैलेंडर भी विद्यालय की ओर से निकाला जाएगा, जिसमें डॉक्यूमेंटेशन और वीडियो भी बनाए जाएंगे। बताया कि इस माह के अंत तक कार्यशाला पूरी हो जाएगी और 15 नए कलाकार इस विधा से परिपूर्ण होंगे। इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र नौडियाल, राधा राणा, अर्जुन चंद, रवीना, अरविंद, शोभित, आदित्य, त्रिहरि, सिमी, सपना, सुनीता, शिवानी, तरुण, ललित आदि मौजूद थे।