कोरोना संक्रमण काल में जिलेभर के लोगों की मदद के लिए टिहरी पुलिस के मिशन हौसला अभियान को गति देने के लिए पालिका परिषद चंबा ने भी हाथ बढ़ाया है। पालिका ने चंबा थाने को दूर-दराज के क्षेत्र के लोगों को ऑक्सीजन सिलिंडर समेत अन्य वस्तुओं की आपूर्ति करने के लिए एक वाहन उपलब्ध कराया है।
पालिकाध्यक्ष सुमना रमोला और ईओ एसपी जोशी ने बताया कि इन दिनों टिहरी पुलिस का मिशन हौसला अभियान बेहतर कार्य कर रहा है। बताया कि पालिका बोर्ड ने समाजसेवा के तहत पुलिस विभाग को एक वाहन दिया है, जिससे दूर-दराज के गांवों में समय पर जरूरतमंदों को ऑक्सीजन सिलिंडर, दवाइयां, भोजन आदि सामग्री उपलब्ध कराई जा सके। टीम में कांस्टेबल सुशील चंद्र नवानी, प्रीतम गडोई, अमित गैरोला, अशोक कुमार, मोंटी उनियाल, पालिका के दिनेश तिवारी, सूरजपाल आदि मौजूद थे। दूसरी, ओर पिपलडाली चौकी पुलिस के प्रभारी मयंक त्यागी, कांस्टेबल यशपाल यादव, भरत सिंह नेगी भी जरूरतमंदों को मदद पहुंचाई।