फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: आर्च ब्रिज पर चढ़े पालिकाध्यक्ष, आठ घंटे बाद आश्वासन पर उतरे नीचे

Wed, 08 Apr 2026 07:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
जांच टीम ने कहा, पालिकाध्यक्ष के साथ ही किया जाएगा वार्डों के कार्यों का निरीक्षण
विज्ञापन

चिन्यालीसौड़। पालिकाध्यक्ष मनोज कोहली बुधवार सुबह उनके खिलाफ हुए जांच के आदेश सहित अन्य मांगों को लेकर आर्च ब्रिज पर चढ़ गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची प्रशासन और पुलिस की टीम ने उन्हें समझाने की कोशिश की लेकिन वह नीचे नहीं उतरे। उसके बाद डीएम की ने अध्यक्ष से फोन पर वार्ता की और जांच टीम मौके पर पहुंची। टीम ने आश्वासन दिया कि उनके साथ सभी वार्डों में कार्यों का निरीक्षण किया जाएगा। इस आश्वासन पर आठ घंटे बाद पालिकाध्यक्ष पुल से नीचे उतरे।
बुधवार सुबह आर्च ब्रिज पर चढ़े पालिकाध्यक्ष मनोज कोहली ने कहा कि जब तक डीएम मौके पर आकर उनकी बात नहीं सुनते तब वह वह पुल से नहीं उतरेंगे। साथ ही उनके साथ ही सभी वार्डों में किए गए कार्यों की जांच की जाए। तब तक वह पुल नहीं उतरेंगे। उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से नगर में बीआरओ, जल संस्थान, आपदा कार्यों को करवाने और जांच की मांग कर रहे थे लेकिन उनकी नहीं सुनी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर एसडीएम डुंडा देवानंद शर्मा, तहसीलदार अर्पिता, धरासू प्रभारी निरीक्षक मनोज असवाल, कोतवाल उत्तरकाशी दिनेश कुमार, एसडीआरएफ के जवान और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में वहां पहुंचे। पालिकाध्यक्ष को समझाने की कोशिश की गई लेकिन वह नहीं माने। करीब छह घंटे चले मान मनोबल के बाद डीएम ने उनसे फोन पर वार्ता कर उनकी मांगों पर अमल करने का आश्वासन दिया लेकिन पालिकाध्यक्ष इस मांग पर अड़े रहे कि उनके खिलाफ गठित की गई पूरी जांच टीम को मौके पर बुलाया जाए। साथ ही निदेशालय अटैच ईओ को जांच तक हटाया न जाए। स्थिति को देखते हुए जांच टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने आश्वासन दिया कि उनको साथ में रखकर ही सभी कार्यों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें