फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: झील महोत्सव में इस बार होगा मिस्टर व मिस टिहरी फैशन शो

Tue, 10 Feb 2026 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नई टिहरी। आगामी छह से नाै मार्च तक प्रस्तावित टिहरी झील महोत्सव की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। डीएम नितिका खंडेलवाल ने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ कोटीकॉलोनी का स्थलीय निरीक्षण महोत्सव की तैयारियों को लेकर चर्चा की।

बैठक में नगर पालिका नई टिहरी के अध्यक्ष मोहन रावत ने नगर क्षेत्र में सजावट के साथ-साथ फुटबाल प्रतियोगिता का सुझाव दिया। मुनिकीरेती पालिकाध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने पतंग से स्वच्छता का संदेश देने का सुझाव दिया।
विज्ञापन


सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने बताया कि महोत्सव के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं और गतिविधियों का आयोजन करेंगे। इनमें पारंपरिक व्यंजनों पर आधारित पाक कला प्रतियोगिता, रैप, चित्रकला, पहाड़ी परिधान पर आधारित फैशन शो (मिस्टर एवं मिस टिहरी), नौकायन, पतंग प्रदर्शन शामिल हैं। प्रतियोगिताओं में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को क्रमशः एक लाख, 50 हजार और 25 हजार की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।

महोत्सव के दौरान गंगा संरक्षण विषय पर आधारित कार्यक्रमों के साथ-साथ पुरानी टिहरी और स्थानीय संस्कृति से जुड़े सांस्कृतिक एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा।
विज्ञापन


बैठक में घनसाली विधायक शक्तिलाल शाह, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत, नगर पालिका चंबा की अध्यक्ष शोभनी धनोला, नगर पंचायत घनसाली अध्यक्ष आनंद बिष्ट, कुलदीप पंवार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें