फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: श्रीदेव सुमन विवि और आईटीडीए के बीच हुआ एमओयू

Wed, 08 Jan 2025 06:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। राज्य के युवाओं को कौशल विकास प्रशिक्षण देने के लिए श्रीदेव सुमन विवि ने सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी (आईटीडीए) देहरादून के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) किया है। एमओयू के तहत आईटीडीए विवि के छात्र-छात्राओं को कौशल विकास और तकनीकी प्रशिक्षण देकर उन्हें दक्ष बनाएगा।
विज्ञापन

विवि के कुलपति प्रो. एनके जोशी ने बताया कि समझौता ज्ञापन में विवि में संचालित बीसीए के छात्र-छात्राओं को आईटीडीए निशुल्क शॉर्ट टर्म सर्टिफिकेट कोर्स और प्रस्तावित प्रशिक्षण, क्लाउड कंप्यूटिंग, नेटवर्किंग विशेषज्ञ, ग्राफिक्स डिजायन, साइबर सुरक्षा, डिजिटल मार्केटिंग और आईटी आदि सेवाओं में प्रशिक्षण देगा।
कुलपति ने कहा कि विवि में बीसीए पाठ्यक्रम संचालित कराने से हमारे पहाड़ के छात्र-छात्राएं पहाड़ में ही रहकर हुनरमंद बन सकेंगे। उन्होंने कहा कि इस समझौता ज्ञापन के तहत आईटीडीए प्लेसमेंट ड्राइव टॉप-10 एमएनसीज में हमारे छात्र-छात्राओं का प्लेसमेंट भी कराएगी। उन्होंने कहा कि कौशल उन्नयन के साथ ही डिजिटल प्रौद्योगिकी में यह कौशल विकास एक प्रभावी भूमिका निभाएगा।
विज्ञापन

आईटीडीए राज्य सरकार के सूचा प्रौद्योगिकी विभाग के तहत एक स्वतंत्र स्वायत्त निकाय है। आईटीडीए का उद्देश्य भी राज्य के युवाओं को आईटी और प्रौद्योगिकी में कौशल उन्मुख प्रशिक्षण प्रदान कर उनमें रोजगार और तकनीकी क्षमताओं में सुधार करना है। इस मौके पर विवि के कुलसचिव दिनेश चंद्रा, आईटीडीए की ओर से संध्या रावत, सेंटर मैनेजर प्रशांत भारती और सुनील जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें