स्कूल से घर लौट रहे एक मासूम बच्चे पर बंदर ने झपट्टा मार दिया। हमले में बच्चे के हाथ और मुंह पर चोटें आई हैं।
घटना से अभिभावकों में दहशत है। बुधवार अपराह्न एक बजे सरस्वती शिशु मंदिर का छात्र पंकज (6) पुत्र गोपाल सिंह स्कूल से घर लौट रहा
था। बाजार में आकर उसने नमकीन ली। उसके हाथ में नमकीन देखकर बंदर ने उस पर झपट्टा मार दिय। डर से पकंज भागा तो वह गिर पड़ा।
पीछे आ रहे कुछ लोगों ने बंदर को भगाया। यहां निजी क्लिनिक में पंकज की मरह पट्टी की गई। कंडीसौड़ क्षेत्र में उत्पाती बंदरों की संख्या बढ़ने पर
दहशतजता अभिभावकों ने चिंता जताई है। उन्होंने वन विभाग से बंदरों को पकड़कर यहां से दूर ले जाने की मांग की है।