नई टिहरी। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के तहत मोबाइल हेल्थ टीमों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण बौराड़ी में संपन्न हो गया। पांच दिनों तक चले प्रशिक्षण में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम में डॉक्टरों बृजेश डोभाल ने जन्मजात से होने वाली बीमारी, पोषण तत्वों की कमी, विकासात्मक में देरी होने, विकलांगता के बारे में हेल्थ टीम के कर्मियों को प्रशिक्षण दिया।
एसीएमओ डॉ़ चंदन कुमार मिश्रा और बाल रोग विशेषज्ञ डॉ़ वैभव रमोला ने बच्चों में स्वास्थ्य से संबंधी किसी प्रकार की कमी पाए जाने पर उनका निशुल्क उपचार कर दवा भी दी। आरबीएसके की प्रबंधक विजय लक्ष्मी उनियाल ने बताया कि आरबीएसके कार्यक्रम के तहत उच्च चिकित्सालयों में निशुल्क सर्जरी की सुविधा भी प्रदान की जाती है। इस मौके पर डॉ़ अभिषेक फिरमाल,डॉ़ पवन चौधरी, डॉ़ रश्मि पोखरियाल, डॉ़ विमल जोशी, डॉ़ कुलदीप बिष्ट, उदय सिंह रावत, फार्मासिस्ट जयवीर सिंह, राजेश सिंह, वंदना रावत आदि मौजूद थे। संवाद