लंबगांव (टिहरी)। जाखणीधार ब्लॉक के ग्राम पंचायत पटूड़ी के बूढाकेदार मंदिर परिसर में नवनिर्मित कक्ष और प्रांगण का विधायक विक्रम सिंह नेगी ने लोकार्पण किया। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 8 लाख की विधायक निधि से कक्ष और प्रांगण का निर्माण किया गया। लोकार्पण अवसर पर मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। विधायक नेगी ने कहा कि देवी-देवताओं के मंदिर हमारी आस्था और संस्कृतिक के केंद्र है। ऐसे धार्मिक आयोजनाें से समाज में भाईचारा और आध्यात्मिक चेतना का संचार हाेता है। ग्रामीणाें की ओर से मंदिर में चांदी के ढाेल की प्राण प्रतिष्ठा की गई।इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष मान सिंह राैतेला, पूर्व ब्लाॅक प्रमुख प्रदीप चंद रमाेला, देवता के पशुवा भीम सिंह नेगी, विनाेद सिंह नेगी, सब्बल सिंह सजवाण, गंभीर सिंह नेगी, महावीर सिंह रावत, दलबीर सिंह नेगी, उम्मेद लाल, गाेविंद सिंह नेगी, विजय लाल, दयाल सिंह ,भीम सिंह आदि माैजूद रहे। संवाद