फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: निवेश से बुढ़ापा सुरक्षित करने की दी जानकारी

Fri, 15 May 2026 07:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। नई टिहरी लीड बैंक और पेंशन फंड निधि विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) के सहयोग से चंबा ब्लॉक सभागार में बीज एनपीएस का, फसल पेंशन की विषय पर वित्तीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) सदस्य, किसान, नैनो यूनिट सदस्य और युवा उद्यमी शामिल हुए। सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने कहा कि राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) के माध्यम से किसान, मजदूर और असंगठित क्षेत्र से जुड़े लोग भी आसानी से पेंशन योजना से जुड़ सकते हैं, जिससे बुढ़ापे में नियमित आय और आर्थिक स्थिरता सुनिश्चित होती है। पीएफआरडीए के सहायक प्रबंधक शुभम खंडेलवाल और सचिन राठी ने कहा कि एनपीएस आत्मनिर्भर वृद्धावस्था की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि मात्र 250 रुपये के नियमित निवेश से लोग अपना भविष्य सुरक्षित बना सकते हैं। विशेषज्ञों ने पेंशन योजना के लाभ, निवेश प्रक्रिया और दीर्घकालिक वित्तीय योजना की जानकारी दी। कार्यक्रम में बीडीओ साकिर हुसैन, बैंकर्स समिति के सहायक महाप्रबंधक दीपक ममगाईं, मुख्य प्रबंधक राजीव कुमार सिंह, नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक एएन शुक्ला और जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक मनीष मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें