फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: विधायक चैंपियन ट्रॉफी खेल महाकुंभ शुरू

Sat, 19 Sep 2026 06:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
थत्यूड़ (टिहरी)। विधानसभा धनोल्टी क्षेत्र में विधायक चैंपियन ट्रॉफी खेल महाकुंभ शुरू हो गया। राजकीय इंटर कॉलेज थत्यूड़ के मैदान में विधायक प्रीतम सिंह पंवार, ब्लॉक प्रमुख सीता पंवार ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

विधायक पंवार ने कहा कि प्रदेश सरकार छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिवर्ष विधानसभा स्तर पर खेल महाकुंभ आयोजित कर रही है। ऐसे आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्रों की छिपी प्रतिभाओं को आगे आने का अवसर मिलता है। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी चतरलाल शाह ने बताया कि खेल महाकुंभ में 13 न्याय पंचायतों के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। अंडर-14 बालक वर्ग की 600 मीटर दौड़ में न्याय पंचायत भरवाकाटल के आयुष प्रथम, खेड़ा के शिवम द्वितीय और स्यालसी के योगेश तृतीय रहे। बालिका वर्ग में स्यालसी की कनिष्का प्रथम, खेड़ा की मोनिका द्वितीय और मखडेत की सोनाक्षी तृतीय रहीं।
60 मीटर बालक वर्ग में रागड़ के अनीश प्रथम, सकलाना मजगांव के अमित द्वितीय और स्यालसी के हर्षित तृतीय रहे। इस मौके पर बीडीओ अर्जुन सिंह रावत, ग्राम प्रधान मेनका सजवाण, खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कार्की, प्रधानाचार्य रमेश देवराड़ी, सुमेरचंद पंवार, बच्चन सिंह रावत, सुनील भट्ट, राकेश सजवाण, अकवीर पंवार आदि मौजूद रहे। संचालन सुनील सजवाण ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें