फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता युवक ने न्यायालय में किया सरेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
भिलंगना ब्लाक के कुंडी गांव निवासी चार युवकों की मौत के बाद से फरार चल रहे राजीव उर्फ रजी ने बुधवार को सीजेएम की अदालत में सरेंडर कर दिया है। आरोपी ने राजस्व पुलिस को दी गई तहरीर में लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए न्यायालय में जमानत अर्जी लगाते हुए अभियोजन की ओर से केस डायरी के लिए समय मांगा गया। अदालत ने अभियोजन को नौ अप्रैल तक का समय देते हुए जमानत याचिका खारिज करते हुए आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन

शनिवार तीन अप्रैल की रात को भिलंगना ब्लाक के खवाड़ा गांव निवासी राजीव उर्फ रजी अपने छह दोस्तों के साथ जंगल शिकार पर गए थे। घटना के बाद जो दो युवक घर लौट गए थे, उन्होंने बताया कि रात को रास्ते में जाते समय राजीव का पैर फिसलने से बंदूक का ट्रिगर दब गया और गोली निकलकर संतोष को लग गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया कि घटना से व्यथित सोबन, पंकज और अर्जुन ने वहीं छानी में रखा जहर पी लिया, जिससे उनकी भी मौत हो गई थी।
घटना के बाद से राजीव फरार चल रहा था। इस बीच मृतक संतोष के चाचा ने राजीव के खिलाफ राजस्व पुलिस को तहरीर दी। राजस्व पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की। इस बीच बुधवार को राजीव ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राहुल कुमार श्रीवास्तव की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी ने सभी आरोपों को झूठा करार देते हुए जमानत अर्जी लगाई। साथ ही अभियोजन की ओर से केस डायरी के लिए समय मांगने पर अदालत ने नौ अप्रैल तक का समय देते हुए उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। एसएसपी तृप्ति भट्ट ने कहा कि कुंडी गांव का केस पुलिस को हस्तांतरित हो गया है। मैं स्वयं घटनास्थल पर जाऊंगी। उसके बाद आरोपी को पुलिस कस्टडी में लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें