फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेषज्ञों की टीम के साथ बनाली गांव पहुंचे मंत्री

Thu, 23 Feb 2017 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बनाली गांव में डायरिया से पीड़ितों के स्वास्थ्य लाभ के लिए शहरी विकास मंत्री विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम के साथ गांव पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि गांव की पेयजल समस्या का जल्द ही समाधान किया जाएगा। इस दौरान टीम ने ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया, जिसमें डायरिया और पेट दर्द के 130 लोग मिले।
विज्ञापन


चंबा ब्लॉक के बनाली गांव में पिछले कई दिनों से डायरिया का संक्रमण फैला हुआ है, जिसकी सूचना मिलने पर तीन दिन पूर्व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दो दिनों तक गांव में कैंप लगाकर मरीजों का चेअकप किया था। बृहस्पतिवार को शहरी विकास मंत्री प्रीतम पंवार सीएमआई देहरादून के डा. राजेश जैन और डा. अंशिका जैन को लेकर गांव पहुंचे। डा. जैन ने बीमारी की रोकथाम के लिए ग्रामीणों को साफ पानी पीने और बासी भोजन नहीं करने की सलाह दी है।

शहरी विकास मंत्री  ने माना कि गांव में पेयजल की बड़ी समस्या है, जिसका निदान किया जाना जरूरी है। लिफ्टिंग पेयजल योजना के माध्यम से ही समस्या को दूर किया जा सकता है। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि जरूरत पड़ी तो दोबारा से टीम को लाया जाएगा। इस मौके पर प्रधान कुंवर सिंह मनवाल, बिजेंद्र सिंह, दर्षन ंसिह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें