फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: मेडिकल कॉलेज निर्माण संघर्ष समिति ने 6 कमेटियों का किया गठन

Fri, 14 Aug 2026 06:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज निर्माण मांग के लिए श्रीदेव सुमन पार्क में 13 वें दिन जन जागरण सत्याग्रह धरना जारी है। वहीं मेडिकल कॉलेज निर्माण संघर्ष समिति ने बैठक कर 6 कमेटियों का गठन किया। जन जागरण सत्याग्रह कर रहे पूर्व जिला पंचायत सदस्य जीत राम भट्ट ने कहा कि नगर सहित टिहरी विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों से लगातार लोगों का समर्थन मिल रहा है। कांग्रेस प्रदेश महासचिव राकेश राणा ने कहा कि टिहरी जिले की करीब छह लाख आबादी है जो मेडिकल कॉलेज के मानकों के अनुरूप है। प्रदेश सरकार को लोगों की जनभावना देखते हुए शीघ्र मेडिकल कॉलेज के निर्माण की घोषणा करनी चाहिए। दूसरी ओर मेडिकल कॉलेज संघर्ष समिति के लोगों ने बैठक कर 16 अगस्त से होने वाले प्रस्तावित धरने के लिए 6 कमेटियों का गठन किया। संघर्ष समिति के संयोजक डॉ़ राकेश भूषण गोदियाल और सह संयोजक भगवान सिंह रावत ने बताया कि 4 कमेटियों में धरना स्थल कमेटी , जनसंपर्क, वित्त, सोशल मीडिया, अनुशासन और आरती कमेटी शामिल है। धरना स्थल गणेश चौक बौराड़ी में प्रत्येक दिन शाम 7 बजे समिति आरती का आयोजन करेगी। 16 अगस्त को नगर क्षेत्र में विशाल रैली होगी। इस मौके पर पर विक्रम तोपवाल, लक्ष्मी डोभाल, मनोहर कुंडियाल, अजवीर चौहान, अमित रतूड़ी, गोविंद बिजल्वाण, गिरवीर सिंह, कमल सिंह महर, शिवराज संजवाण, संदीप रावत, महिपाल नेगी, नवीन सेमवाल, गंगा भक्त नेगी, सीपी डबराल, रोशन रतूड़ी, आशा रावत, सीमा कृषाली, भगवान देई, दर्शनी रावत, जगजीत नेगी, मनोज शाह, अमित पंत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें