फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: जनसभा के बाद मैदान के शुद्धीकरण करने पर भड़के कांग्रेसी

Fri, 14 Aug 2026 06:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस की जनसभा के बाद मैदान का शुद्धीकरण करने पर भड़के कांग्रेसी
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला दहन किया
नरेंद्रनगर(टिहरी)। कांग्रेस की जनसभा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मैदान का कथित शुद्धीकरण किए जाने पर कांग्रेसियों ने कड़ा रोष जताते हुए भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन और पुतला दहन किया। कांग्रेस नेताओं ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि दलित समाज का अपमान और उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार संविधान की मूल भावना के विपरीत काम कर मनुस्मृति की विचारधारा को बढ़ावा देने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि देश में संविधान सर्वोपरि है और कांग्रेस मनुस्मृति की विचारधारा स्वीकार नहीं करेगी। साथ ही देश की एकता, अखंडता और भाईचारा बनाए रखने की बात कही। कांग्रेस ने अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण कानून के तहत कार्रवाई, निष्पक्ष जांच और दोषियों को जेल भेजने की मांग की। नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा शासन में दलित समाज स्वयं को असुरक्षित और अपमानित महसूस कर रहा है। नगर अनुसूचित जाति मोर्चा कांग्रेस के शहर अध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि उत्तराखंड में अनुसूचित जाति के लोग तभी सुरक्षित रहेंगे, जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आएगी। पुतला दहन करने वालों में नगर अध्यक्ष सूरत सिंह आर्य, पालिका के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणा, मनवीर नेगी, श्यामलाल सैलानी, मानवेंद्र रांगड़, राजेंद्र गुसाईं, जयपाल नेगी, कोमल दास, दिनेश कुमार और सोनू आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें