फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: प्रयोग की सीख से आसान होंगे गणित के सूत्र

Sat, 20 Dec 2025 05:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। छात्रों में गणित विषय के प्रति रुचि विकसित करने और गणितीय अवधारणाओं को व्यावहारिक रूप से समझाने के लिए आयोजित पांच दिवसीय गणित लैब स्थापना कार्यशाला संपन्न हो गई।
विज्ञापन

कार्यशाला में संदर्भदाताओं ने बताया कि गणित लैब के माध्यम से छात्र गणितीय सूत्रों, आकृतियों और सिद्धांतों को प्रयोगों के जरिए आसानी से समझ सकते हैं। कार्यक्रम समन्वयक संजीव भट्ट ने बताया कि कार्यशाला में जिले के विभिन्न विकास खंडों से आए गणित के प्राथमिक स्तर के शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। प्रभारी प्राचार्य दीपक रतूड़ी ने प्रतिभागियों को कार्यशाला के दौरान विकसित की गई सामग्री का उपयोग कक्षाकक्ष में करने के लिए कहा। इस मौके पर डॉ. वीर सिंह रावत, देवेंद्र सिंह भंडारी, डॉ. मनवीर नेगी, विनोद पेटवाल, सरिता असवाल, सुधीर नौटियाल, निर्मला सिंह, अजीम प्रेम जी फाउंडेशन के आजम, संदीप चौहान और सुष्मिता उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें