फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विमाण गांव में विक्रम सिंह नेगी की स्मृति में बनेगा शहीद द्वार : तीरथ

विज्ञापन
टिहरी के विमाण गांव में शहीद विक्रम सिंह के परिजनों को सांत्वना देते पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत। - फोटो : NEW TEHRI
विज्ञापन
गढ़वाल सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने विमाण गांव पहुंचकर बीते 14 अक्तूबर को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए शहीद हुए राइफलमैन विक्रम सिंह नेगी को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शहीद की मां बिरजा देवी, पत्नी पार्वती देवी, पिता साब सिंह व दादी रुकमा देवी को ढांढस बंधाया और परिजनों को सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग देने की बात कही। उन्होंने कहा कि वे अपने को अकेला न समझें पूरा देश शहीद के परिजनों के साथ खड़ा है। कहा कि सांसद निधि से विमाण गांव में भव्य शहीद द्वार का निर्माण किया जाएगा। इस दौरान गजा नगर पंचायत अध्यक्ष मीना खाती, दिनेश प्रसाद उनियाल, भाजपा मंडलध्यक्ष अरविंद उनियाल, राजेंद्र सिंह खाती, गजेंद्र सिंह खाती, बीर सिंह असवाल, भगवान सिंह चौहान, दीवान सिंह खंडवाल, सूर्यचंद चौहान, रतन सिंह रावत और चतर सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें