लॉकडाउन के दौरान सोमवार को पहली बार नई टिहरी, बौराड़ी, चंबा और लंबगांव बाजार में आवश्यक वस्तुओं के अलावा गैर जरूरी दुकानें भी खुली रही, लेकिन कोरोना वायरस संक्रमण के भय से बाजार में खरीदारी करने कम ही संख्या में लोग पहुंचे। दोपहर एक बजे सभी दुकानें बंद होते ही बाजार में भी सन्नाटा पसर गया। प्रशासन ने बाजार में पुलिस बल भी तैनात किया था। पुलिस कर्मी दुकानों पर जाकर सोशल डिस्टेंसिंग बनाने की हिदायत देते रहे। दुकानदारों के अलावा ग्राहकों ने भी फेस मास्क पहने हुए थे, लेकिन घनसाली, चमियाला और नरेंद्रनगर में सोमवार को भी सिर्फ खाद्यान्न, सब्जी और मेडिकल स्टोर ही खुले रहे। गैर जरूरी सामान की सभी दुकानें बंद रही।