लंबगांव बाजार में गैर जरूरी सामान की दुकानें खुलने पर सोमवार को पुलिस प्रशासन ने सख्ती बरती। वाहनों से बाजार पहुंचने पर पुलिस ने वाहनों की चेकिंग के लिए अभियान चलाया। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस ने 10 वाहनों का चालान काटा। 14 हजार अर्थदंड वसूला। थानाध्यक्ष विनोद राणा ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान बाजार में खरीदारी करने पहुंचे लोगों को शारीरिक दूरी के नियम का पालन करने की हिदायत दी गई। वाहनों की चेकिंग के दौरान जिस बाइक पर दो से अधिक लोग बैठे मिले, उसका चालान किया गया। संवाद