नई टिहरी। लगातार हो रही बारिश से सड़कों का बुरा हाल है। जिससे लोगों को आवागमन करने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बारिश के कारण सबसे अधिक नुकसान ग्रामीण सड़कों को हुआ है। सोमवार सुबह जिले में करीब 34 ग्रामीण मोटर मार्गों पर मलबा आने से सड़क अवरुद्ध हो गई। जिससे वहां आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया।
कई दिनों से हर दिन सड़कें बंद होने के कारण लोगों को दो से चार किमी तक पैदल नापना पड़ रहा है। शाम तक कुछ सड़कें तो खोल दी गई थी। लेकिन कांडीखाल-सिलोड़, सौंदाड़ी-केंसुर, भरपूर-खरसाड़ी, खाड़ी-पिपलेथ, सुमनक्यारी-वनगांव, नकोट-नगियाणा, मसोन-द्वारगढ़, पालीकोट-तितुरना, रौड़धार-पौड़ीखाल, कंधला-कटखेत, चामनी-सेमल्टा और नरेंद्रनगर-नीर आदि मोटर मार्ग शाम तक भी नहीं खुल पाए थे। जिससे ग्रामीण खासे परेशान रहे। लेनिवि के अधीक्षण अभियंता एनपी सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह अवरुद्ध सड़कों को खोलने के लिए जेसीबी मशीनें मौके पर भेजी गई हैं। संवाद