नर्सिंग कॉलेज सुरसिंहधार का खेल महोत्सव हुआ
डीएम ने किया महोत्सव का उद्घाटन
नई टिहरी। राजकीय नर्सिंग कॉलेज सुरसिंहधार में आयोजित सांस्कृतिक और खेल महोत्सव में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुतियां दी। प्रतियोगिता की 100 मीटर दौड़ में मनीष और अनिशा प्रथम रहे। वॉलीबाल में ग्रीन हाउस प्रथम रहा। डीएम ने खेल प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रमाणपत्र और पदक देकर पुरस्कृत किया गया।
खेल महोत्सव में मुख्य अतिथि डीएम नितिका खंडेलवाल ने महोत्सव का उद्घाटन किया। प्राचार्य अंजू यादव ने कॉलेज की प्रगति रिपोर्ट बताई। खेल महोत्सव की बैडमिंटन प्रतियोगिता के बालक वर्ग में शाहिल और बालिका वर्ग में साक्षी प्रथम, बैडमिंटन डबल में आरुषी और संदीप की जोड़ी प्रथम रही।
बालक वर्ग कैरम में विशाल और बालिका वर्ग में निकिता, कैरम डबल में विशाल और वर्षा प्रथम रहे। शतरंज बालक वर्ग में ग्राविल और बालिका वर्ग में कल्पना प्रथम रहे। 100 मीटर दौड़ में मनीष और अनिशा प्रथम, 200 मीटर में मनीष और अनिशा अव्वल रहे। वाद-विवाद में आर्यन और अनुप्रिया प्रथम, भाला फेंक में रोहन और आंचल प्रथम, गोला फेंक में रियांश और कविता प्रथम रहे। रिले रेस में सचिन, रितिका, सौरभ और अनिशा प्रथम रहे। इस मौके पर रोजलिन लिली मैरी, श्वेता, रश्मि सिंह, सुचेता रॉय, अनुराग टम्टा, जयदीप गुसाईं, धीरेंद्र पंवार, कंचन, कांता प्रसाद,अजय चौहान,अरविंद सिंह और आशीष गुसाईं आदि मौजूद थे।