फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झील क्षेत्र में पर्यटन सुविधाओं को बेहतर बनाने को उठाएं कदम

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम इवा आशीष श्रीवास्तव ने कोटी कालोनी में पर्यटन सुविधाएं बढ़ाने के लिए जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए। कहा कि झील में निरंतर पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में प्रयास किया जाना चाहिए कि पर्यटकों को बेहतर सुविधा दी जाए।
विज्ञापन

डीएम ने झील क्षेत्र का भ्रमण कर 13 डिस्ट्रिक्ट 13 डिटिनेशन के तहत झील में होने वाले कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने एडवेंचर एकेडमी, छात्रावास, ईको हट्स और टेंट कॉलोनी के आसपास की भूमि का भी निरीक्षण कर केंद्र वित्त पोषित स्वदेश दर्शन योजना से हुए निर्मित पाथवे पर पसरी गंदगी को साफ करने के निर्देश दिए। जिला पर्यटन अधिकारी एसएस यादव ने झील क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए स्वीकृति और प्रस्तावित योजनाओं की जानकारी दी। कोरोना संक्रमण को देखते हुए बोटों में 50 फीसदी सवारी ही बैठाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें