फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद के नाम जल्द बनाएं प्रवेश द्वार

विज्ञापन
विज्ञापन
कंडीसौड़ (टिहरी)। पूर्व सैनिक संगठन और कंडी गांव के लोगों ने एसएसबी में सेवा के दौरान शहीद हुए कंडी गांव के उत्तम सिंह गुसाईं के नाम जल्द प्रवेश द्वार बनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि आठवीं वाहिनी में हवलदार के पद पर तैनाती के दौरान अगस्त 2012 में वह शहीद हो गए थे। उस दौरान शासन-प्रशासन ने उनकी याद में गेट बनाने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक उस पर कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। उन्होंने जिला प्रशासन से गांव में शहीद के नाम का प्रवेश द्वार बनाने की मांग की। बैठक में पूर्व सैनिक लखीराम उनियाल, महीपत सिंह गुसाईं, गंभीर सिंह गुसाईं, बालम सिंह बिष्ट, सोबत सिंह पुरसोड़ा, अनिल राणा, वीर सिंह नेगी, रामप्रकाश जोशी, जयवीर और गौरव गुसाईं आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें