फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: चंबा ब्लॉक का महड़ गांव भी शराबबंदी मुहिम में हुआ शामिल

Tue, 07 Jul 2026 06:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधान लक्ष्मी देवी की अध्यक्षता में हुई बैठक में पंचायत ने लिया निर्णय
विज्ञापन

नई टिहरी। चंबा ब्लॉक का महड़ गांव भी शराबबंदी आंदोलन में शामिल हो गया है। गांव में आयोजित बैठक में शादी समारोह, मुंडन, नामकरण और अन्य किसी भी सामाजिक समारोह में शराब परोसने पर प्रतिबंध लगाया गया है। पंचायत ने कहा कि फैसले का उल्लंघन करने वाले पर 21 सौ रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।
ग्राम प्रधान लक्ष्मी देवी की अध्यक्षता में हुई बैठक में ग्रामीणों ने शादी और अन्य समारोह में शराब का प्रचलन बढ़ने पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मेहंदी रस्म और अन्य कार्यों में शराब परोसने की कुप्रथा का युवाओं पर सबसे बुरा असर पड़ रहा है। आने वाली पीढि़यों के सुरक्षित भविष्य के लिए शराब बंदी का निर्णय लेना ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में शराब बंदी का प्रस्ताव सर्वसम्मत से पारित किया गया। डीजे का समय भी रात 12 बजे तक तय किया गया है। बैठक में ग्राम समाज सुधार समिति का भी गठन किया गया है। इसमें नरेंद्र भट्ट को अध्यक्ष, शकुंतला देवी उपाध्यक्ष, हर्षमणी भट्ट सचिव, आशा देवी सहसचिव, वीरेंद्र थपलियाल को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। सुषमा देवी, आरती भट्ट, कविता भट्ट, खुशीराम भट्ट , संगीता भट्ट , कृष्णा भट्ट एवं वीरेंद्र प्रसाद को कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है। समिति गांव में होने वाली गतिविधियों पर नजर रखेगी। इस मौके पर सुशील बहुगुणा, जगदीश बडोनी, लक्ष्मी आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें