फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोबरा-चांठी पुल के डिजायन को हरी झंडी

Sun, 24 May 2015 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लंबे समय से डिजायन के इंतजार में अधूरे पड़े डोबरा-चांठी पुल के पहले चरण के डिजायन को शासन की हाई पावर कमेटी ने स्वीकृति दे दी है।
विज्ञापन


कमेटी ने पुल के फाइनल डिजायन को जल्द उपलब्ध करने को कहा है। पुल के डिजायन को स्वीकृति मिलने से पांच साल से ठप पड़े पुल निर्माण की उम्मीद जग गई है।

पुल निर्माण पर करीब एक सौ 25 करोड़ और खर्च होंगे। सरकार ने कोरिया के इंजीनियरों की देखरेख में 15 अगस्त से पुल का निर्माण शुरू करने का भी निर्णय लिया है।

प्रतापनगर क्षेत्र को नई टिहरी जिला मुख्यालय से जोड़ने के लिए झील के आरएल 850 मीटर पर चांठी-डोबरा में वर्ष 2006 में 760 मीटर स्पान का पुल निर्माण कार्य शुरू हुआ था, लेकिन 440 मीटर झूला (ट्रस) की डिजायन आईआईटी रुड़की और आईआईटी खड़गपुर की ओर से उपलब्ध नहीं करवा पाने के चलते वर्ष 2010 से पुल का कार्य ठप पड़ा है, लेकिन इस बीच निर्माण के नाम पर एक सौ 30 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं।
विज्ञापन


 इसमें से केवल 320 मीटर आरसीसी पहुंच मार्ग और दोनों ओर पुल के टावर ही खड़े हो पाए। सरकार ने अक्तूबर में ग्लोबल टेंडर के जरिए कोरिया की योसिन इंजीनियरिंग कारपोरेशन को 10 करोड़ 73 लाख में प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसलटेंट (पीएमसी) नियुक्त कर डिजायन उपलब्ध करवाने को कहा था।

शनिवार को कोरिया के इंजीनियरों ने पहले चरण के डिजायन पर सीएम की अध्यक्षता में गठित हाई पावर कमेटी के सामने प्रस्तुतीकरण दिया। कमेटी ने डिजायन को हरी झंडी देते हुए जल्द फाइनल डिजायन उपलब्ध करवाने को कहा। बताया कि पुल निर्माण पर एक सौ 25 करोड़ रुपये और खर्च होंगे।
विज्ञापन


कोरिया के इंजीनियरों की देखरेख में 15 अगस्त से पुल का निर्माण शुरू होगा। लोनिवि के सचिव और प्रतापनगर के विधायक को 15-15 में पुल निर्माण की प्रगति की समीक्षा करेंगे। पुल पर खर्च होने वाली धनराशि का 50 फीसदी हिस्सा टीएचडीसी को देना होगा।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें