फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: दो नए केंद्रीय विद्यालय मिलने से स्थानीय लोग उत्साहित

Sat, 07 Dec 2024 05:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी/नरेंद्रनगर। टिहरी जिले के मदननेगी और नरेंद्रनगर में केंद्रीय विद्यालय स्थापना की स्वीकृति मिलने से स्थानीय लोग खासे उत्साहित हैं। जिले में दो नए केंद्रीय विद्यालय बनने से छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापरक शिक्षा मिलने के साथ-साथ शिक्षा के लिए हो रहा पलायन कम होने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

नरेंद्रनगर में केंद्रीय विद्यालय खोलने की मांग लंबे समय से की जा रही थी। गत वर्ष स्कूल संचालन के लिए केंद्रीय विद्यालय संगठन ने भूमि की तलाश भी की थी। केवि का अपना भवन बनने तक वैकल्पिक व्यवस्था के तहत इंटर कॉलेज के एक भवन का चयन कर प्रस्ताव भेजा गया था। नरेंद्रनगर क्षेत्र में केवि न होने के कारण वहां के छात्रों को प्रवेश लेने के लिए 15 किमी दूर ऋषिकेश जाना पड़ता है।
प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्र के मदननेगी में भी केंद्रीय विद्यालय के लिए वैकल्पिक व्यवस्था के तहत वहां डायट के पुराने भवनों का चयन किया गया था। वन मंत्री सुबोध उनियाल, प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी, पूर्व विधायक विजय सिंह पंवार, पूर्व दायित्वधारी प्रेमदत्त जुयाल, निवर्तमान प्रमुख सुनीता देवी, निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य बलवंत रावत का कहना है कि केंद्रीय विद्यालय का संचालन शुरू होने से स्थानीय बच्चों को बेहतर शिक्षा मिलेगी। बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए अभिभावकों को देहरादून या दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें