फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्थानीय ग्रामीणों ने कबूला 800 हरे पेस्थानीय ग्रामीणों ने कबूला 800 हरे पेड़ काटने का जुर्म ड़ काटने का जुर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
भिलंगना ब्लॉक में सीमांत गांव गंगी के ग्रामीणों ने संयुक्त जांच टीम के सामने 800 हरे पेड़ काटने का जुर्म कबूल किया है। बावजूद डीएफओ ने पेड़ काटे जाने की फाइनल रिपोर्ट तैयार करने के लिए एसडीओ को जांच सौंपी है। इसमें वन विभाग के कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच की जाएगी। प्रभागीय वनाधिकारी ने कहा कि एसडीओ की रिपोर्ट के आधार पर ही आरोपियों के खिलाफ अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

गंगी गांव के ताल नामे तोक में 26 जून को बड़ी संख्या में थुनेर, बुरांश और भमोरा के हरे पेड़ काटे जाने का मामला सामने आया था। पेड़ काटने की खबर मिलते ही वन विभाग ने पुलिस, राजस्व और वन विभाग की संयुक्त जांच टीम गंगी भेजी थी। जांच रिपोर्ट में ताल नामे तोक में 800 हरे पेड़ काटकर वहां अवैध रूप से छानियां बनाने की पुष्टि की गई। डीएफओ डा. कोको रोसे ने बताया कि जांच टीम के सामने गांव के 55 लोगों ने प्रधान की मौजूदगी में ताल नामे तोक में पेड़ काटने का अपराध कबूल किया है। इसमें उन्होंने अपनी गलती मानते हुए कहा कि वह विभागीय जुर्माना भरने को तैयार हैं। डीएफओ ने कहा कि एसडीओ की जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें