नई टिहरी के चांठी-डोबरा पुल का दूसरे दिन भी सत्यापन करते ई.जैकी किम।
- फोटो : NEW TEHRI
बांध प्रभावित क्षेत्र प्रतापनगर के आवागमन को बने चांठी-डोबरा पुल का कोरिया कंसलटेंट के इंजीनियरों ने दूसरे दिन भी भौतिक सत्यापन किया। उन्होंने लिंक शो, विंड शो, मेन डैक, नट, बोल्ट, सिलिपेज, आइपिन आदि का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार की। इंजीनियर परख रहे हैं कि हवा का दबाव किस गति से आ रहा है। कोरियाई कंसलटेंट 15 दिन तक पुल का सत्यापन पर लोनिवि के उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट सौंपेंगे, जिसके बाद वाहनों का ट्रायल किया जाएगा।
बुधवार को जैकी किम के नेतृत्व में इंजीनियरों की टीम पुल पर वाहनों की आवाजाही से शुरू करने से पहले सभी पहलुओं का बारीकी से अध्ययन कर रहा है। रिपोर्ट मिलने के बाद लोनिवि एक सप्ताह तक पुल पर वाहनों का ट्रायल करेगा। ट्रायल सफल होते ही पुल पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो सकेगी। इस मौके पर प्रोजेक्ट मैनेजर एसएस मखलोगा, ब्रिज इंजीनियर एके चौधरी, सहायक अभियंता मोहन सिंह चौहान, विवेक कुमार, अपर सहायक अभियंता प्रमोद नेगी मौजूद थे। संवाद