फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े छह करोड़ की लाइटिंग से जगमगाएगा चांठी-डोबरा पुल

विज्ञापन
विज्ञापन
चांठी-डोबरा पुल को आवागमन के साथ बेहतर पर्यटन स्थल बनाने की दिशा में काम शुरू हो गया है। पुल पर साढ़े छह करोड़ की लागत से आधुनिक तकनीकी से मल्टी कलर लाइटिंग की जा रही है। लाइटिंग से रात को पुल राष्ट्रपति भवन, नार्थ, साउथ ब्लाक से लेकर दिल्ली के सिग्नेचर ब्रिज की तरह रोशनी से जगमगाएगा। साथ ही पुल के आसपास स्ट्रीट लाइटें, रोड लाइटें, इलेक्ट्रानिक ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम भी लगेगा।
विज्ञापन

प्रतापनगर के लिए 14 साल से बन रहे चांठी डोबरा पुल आवागमन के साथ ही आने वाले दिनों में खूबसूरत पर्यटन स्थल के रूप में भी विकसित होने जा रहा है। लोनिवि के विद्युत यांत्रिकी खंड के एई गिरीश चंद पैन्यूली का कहना है कि पुल पर आधुनिक तकनीकी से मल्टी कलर लाइटिंग करने का काम लोनिवि के विद्युत अभियांत्रिकी खंड ऋषिकेश ने शुरू कर दिया है। साढ़े छह करोड़ की लागत से पुल का लाइटों से सौंदर्यकरण होगा। पुल के दोनों ओर इलेक्ट्रानिक ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम डिवाइस भी लगाई जाएगी, जो एक बार में 16 टन से अधिक भार के एक ही वाहन को आने-जाने की अनुमति देगा। यदि कोई वाहन जबरन जाने की कोशिश करेगा, यह डिवाइस के रेड सिग्नल देकर उसे रोकने के साथ ही कंट्रोलर को इसकी सूचना चली जाएगी। साथ ही पुल के आसपास स्ट्रीट लाइटें, रोड लाइटों से पुल की खूबसूरती दूर से देखने को मिलेगी। इसके लिए डोबरा में 11 केवी की लाइन, 250 किलोवाट का ट्रांसफार्मर भी लगाया जा रहा है। विद्युत अभियांत्रिकी ने एक मार्च से केबल डालने का काम शुरू कर दिया है। करीब दो लाख की आबादी की आवाजाही को बनाए जा रहे पुल निर्माण वर्तमान में अंतिम चरण में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें