फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास की सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला एवं सत्र न्यायाधीश कुमकुम रानी की अदालत ने हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास और 25 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। जुर्माना अदा नहीं करने पर अभियुक्त को छह माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी पड़ेगी।
विज्ञापन

कीर्तिनगर पुलिस थाने में 22 अक्तूबर 2014 को दी गई तहरीर में मृतक के पिता आशाराम बसलियाल ने बताया था कि उनका बेटा अमित (23) 20 अक्तूबर 2014 को घर से श्रीनगर बाजार सामान लेने गया था। शाम पाच-छह बजे उसे फोन करने पर युवक ने जल्दी घर आने की बात कही थी। उसी रात को करीब 10.30 बजे अमित ने अपनी मां को फोन कर घर के ऊपर आने को कहा। मां के पूछने पर अमित ने बताया कि उसके साथ मौसी का लड़का पंकज बडोनी है। उसके बाद दोनों के फोन बंद हो गए। 21 अक्तूबर की सुबह भी दोनों के मोबाइल फोन बंद मिले। उसके बाद काफी खोजबीन करने पर भी उनका कोई पता नहीं चल पाया। 22 अक्तूबर को कीर्तिनगर पुलिस थाने में अमित की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। 26 अक्तूबर 2014 को सुबह आठ बजे नैथाणा पुल के समीप अलकनंदा नदी में अमित का शव नजर आया। रिपोर्ट में परिजनों ने पंकज बडोनी पर हत्या करने का आरोप लगाया था। अभियोजन की ओर से जिला शासकीय अधिवक्ता वीरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने हत्या के आरोपी पंकज बडोनी को आजीवन कारावास और 25 हजार रुपये के जुर्माने से दंडित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें