घनसाली क्षेत्र अंतर्गत भिलंगना ब्लॉक के गोना गांव में प्राथमिक स्कूल के शौचालय में बुधवार सुबह गुलदार का शावक बीमार हालत में पड़ा मिला।
रेंज अधिकारी आरसी खंडूड़ी ने बताया कि शिक्षक की ओर से मिली सूचना पर पशु चिकित्सक और वन कर्मियों को मौके पर भेजा गया है।
पशु चिकित्सक डा. डीएस मोल्फा ने बताया कि शावक काफी कमजोर था, जिससे उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।