फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक नेगी ने किया सड़क का लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
टिहरी बांध की झील किनारे कोटी कालोनी और डोबरा-चांठी पुल जाने के लिए एक और वैकल्पिक मार्ग तैयार हो गया है। मार्ग बनने से जहां कुट्ठा और जसपुर समेत आसपास के गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा, वहीं कोटी कालोनी और डोबरा पहुंचने में भी आसानी होगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को टिहरी विधायक डा. धन सिंह नेगी ने जाख-जसपुर-कुट्ठा मिसिंग लिंक मोटर मार्ग का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि मार्ग को बनाने के लिए ग्रामीण लंबे समय से संघर्षरत थे। ग्रामीण 15 साल से जनप्रतिनिधियों के चक्कर काट रहे थे, लेकिन मार्ग नहीं बना पाया था। कहा कि अब डेढ़ किमी सड़क के बन जाने से कोटी, जाख, जसपुर, जिजली, कुट्ठा, चौखट आदि गांवों को आवागमन में आसानी होगी। उन्होंने लोनिवि के सहायक अभियंता दीपक अग्रवाल को निर्देश दिए कि मोटर मार्ग के प्रतिकर भुगतान का नया प्रस्ताव नए रेट पर तैयार करें। इस मौके पर प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष सुधीर बहुगुणा, प्रधान मीरा पंवार, बुद्धि सिंह पुंडीर, आभविप के विभाग प्रमुख संदीप भट्ट, गजपाल पंवार, बीना गुसाईं, खेम सिंह सरियाल, बचन सिंह नेगी, महेंद्र नाथ, हरि पुंडीर, जेई ललित खत्री आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें