फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: ऑल वेदर रोड से हो रहा भू-धंसाव, तीन परिवार खतरे की जद में

Tue, 25 Aug 2026 07:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रभावित मकान खाली करने के लिए मजबूर, सुरक्षा उपाय की मांग
विज्ञापन

किरगणी में बढ़ रही है समस्या, शीघ्र आरसीसी दीवार लगाए बीआरओ
नई टिहरी। चंबा-धरासू हाईवे के 73 किमी पर ग्राम किरगणी में भारी भू-धंसाव होने से तीन परिवारों के आवासीय भवन खतरे की जद में आ गए हैं। बीआरओ को कई बार अवगत कराने पर भी सुरक्षा के कोई उपाय नहीं किए जा रहे हैं। ग्रामीणों ने डीएम को दिए ज्ञापन में प्रभावित क्षेत्र में शीघ्र ही ट्रीटमेंट कार्य शुरू कराने की मांग की है।
गांव के प्रधान रघुवीर सिंह कठैत, जिला पंचायत सदस्य शीशपाल राणा, भाजपा मंडल अध्यक्ष ऋषिराम भट्ट, औतार सिंह कठैत और कमल सिंह कठैत ने बताया कि ऑल वेदर रोड बनने के बाद बीआरओ ने वहां दीवार लगाई थी लेकिन कुछ समय बाद ही भू-धंसाव होने से दीवार टूट गई। इस बारिश में ज्यादा भूस्खलन होने से सड़क के ठीक ऊपर औतार सिंह, रणवीर सिंह और मंगल सिंह के आवासीय भवन खतरे की जद में आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जमीन धंसने से औतार सिंह का शौचालय और आंगन में दरार पड़ गई है। सुरक्षा के इंतजाम जल्दी शुरू नहीं किए जाते हैं तो तीन परिवारों को अपने मकान खाली करने को मजबूर होना पड़ेगा। उसके बाद गांव के अन्य आवासीय भवनों के लिए भी खतरा बढ़ जाएगा। उन्होंने बताया कि जमीन धंसने से गांव का मुख्य पैदल मार्ग भी बंद हो गया है। उन्होंने भवनों की सुरक्षा के लिए ऑल वेदर रोड पर आरसीसी दीवार लगाने का कार्य जल्द शुरू कराने की मांग की है। उन्होंने बताया कि डीएम नितिका खंडेलवाल ने बीआरओ को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें