फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: कोटेश्वर क्षेत्र में शवदाह घाटों का अभाव, क्षेत्रवासियों में आक्रोश

Sat, 01 Mar 2025 06:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बांध निर्माण के दौरान डूबे घाटों का निर्माण करने की मांग
विज्ञापन

नई टिहरी। भागीरथी नदी के किनारे कोटेश्वर क्षेत्र में शवदाह घाटों के निर्माण नहीं होने से गजा क्षेत्र के लोगों ने गहरा आक्रोश जताया है। लंबे समय से इस मांग को उठाने के बावजूद समाधान न होने पर स्थानीय लोगों ने कोटेश्वर बांध परियोजना के अधिकारियों से जल्द ही घाट निर्माण कराने और वहां बुनियादी सुविधाओं का विस्तार करने की मांग की है।

गजा के प्रगतिशील जन विकास संगठन के अध्यक्ष दिनेश प्रसाद उनियाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में स्थानीय निवासियों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि टिहरी बांध परियोजना के बाद भागीरथी नदी पर कोटेश्वर बांध बनाया गया। इस दौरान विकासखंड चंबा के मखलोगी और धारअकरिया पट्टी और विकासखंड फकोट की पट्टी क्वीली के कई गांवों के पारंपरिक शवदाह घाट जलाशय में डूब गए थे।
विज्ञापन

उस समय से घाट निर्माण की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक मामले में कोई भी कार्रवाई नहीं की गई। कहा कि अंतिम संस्कार के दौरान आने वाले लोगों के लिए बैठने तक की समुचित व्यवस्था नहीं है। कोटेश्वर बांध परियोजना के आगे एक छोटा सा टिन शेड बनाया गया, लेकिन वह भी शवदाह करने के लिए पर्याप्त नहीं है। बारिश और गर्मी के मौसम में यहां अंतिम संस्कार करना बेहद मुश्किल हो जाता है, जिससे लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

बैठक में मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष बीर सिंह रावत, नगर पंचायत अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान, पूर्व प्रधान दौलत सिंह, विक्रम सिंह रावत, दिलवीर सिंह मखलोगा, भाजपा मंडलध्यक्ष रतन सिंह रावत, प्रशासक सुरेंद्र सिंह नेगी, व्यापार सभा के अध्यक्ष विनोद सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें