फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड-19 प्रबंधन टास्क फोर्स समिति गठि

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिला प्रशासन ने कोविड-19 प्रबंधन टास्क फोर्स समिति का गठन किया है। समिति में 13 जिला स्तरीय अधिकारियों को शामिल कर उन्हें कोरोना संक्रमण काल में जरूरी उपाय और शासन की ओर से निर्गत आदेशों के क्रियान्वयन करने की जिम्मेदारी सौपी गई।
विज्ञापन

डीएम डा. वी षणमुगम ने बताया कि टास्क फोर्स समिति में जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के अलावा डीएफओ टिहरी वन प्रभाग, सीएमओ, एसडीएम सदर, डिप्टी सीएमओ, सीएमएस जिला अस्पताल, जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, जिला होम्योपैथिक अधिकारी, जिला मलेरिया अधिकारी, एपिडेमियोलॉजिस्ट, सीएमओ टीएचडीसी अस्पताल बीपुरम और जिला युवा कल्याण अधिकारी शामिल हैं। डीएम ने टास्क फोर्स समिति को कोविड-19 की गाइड लाइन के अनुसार कांटेक्ट ट्रेसिंग, कंटेनमेंट जोन का निर्धारण, प्रश्नगत क्षेत्र को प्रतिबंधित करने, सैंपलिंग और टेस्ट रिपोर्ट का मैनेजमेंट, ट्रीटमेंट के लिए उच्च चिकित्सा संस्थान से समन्वय, ट्रीटमेंट के बाद रोगी को अवमुक्त करने की कार्रवाई सहित परिवहन व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें