फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: कोटीकाॅलोनी-नई टिहरी रोपवे निर्माण की जगी उम्मीद

Wed, 31 Jul 2024 05:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। कोटीकाॅलोनी (खांडखाला) से नई टिहरी के लिए प्रस्तावित रोपवे निर्माण शुरू होने की उम्मीद जगी है। डीएम मयूर दीक्षित ने बताया कि रोपवे के लिए सैद्धांतिक स्वीकृति मिल चुकी है। अब भूगर्भीय सर्वेक्षण किया जाना है। पर्यटन विभाग को रोपवे का प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय में पर्यटन गतिविधियां बढ़ाने के लिए वर्ष 2014-15 में कोटीकाॅलोनी (खांडखाला) से नई टिहरी रोपवे निर्माण की स्वीकृति मिली थी। तब पर्यटन विभाग ने इसके लिए प्रथम चरण का सर्वे भी किया था। खांडखाला से बौराड़ी स्थित गुरुद्वारा से होते हुए नई टिहरी आईटीआई के समीप रोपवे का प्वाइंट बनना था। रोपवे के रूट के नीचे कुछ आवासीय भवन आड़े आने से यह योजना अधर में लटक गई थी। टिहरी लेक प्रोजेक्ट के तहत एडीबी की ओर से गत वर्ष 1294 करोड़ की स्वीकृति मिली है, जिसमें कोटी-नई टिहरी रोपवे भी शामिल है।
व्यापार मंडल अध्यक्ष ज्योति डोभाल, महिताब गुनसोला, उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय पदाधिकारी दिनेश डोभाल ने डीएम से रोपवे निर्माण करने की मांग की, जिस पर डीएम ने कहा कि टिहरी लेक प्रोजेक्ट में बौराड़ी कवर्ड मार्केट व सिटी सेंटर, बौराड़ी बस अड्डे का अपग्रेडेशन, टिहरी झील के आसपास के क्षेत्रों का विकास, कोटीकाॅलोनी से डोबरा पुल और कोटी से पीपलडाली तक रिंग रोड आदि कार्य शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें