नई टिहरी। सात दिवसीय सिद्धपीठ कोटेश्वर पर्यटन एवं विकास मेले की तैयारियां इन दिनों जोरशोर से चल रही है। इस वर्ष मेले का आयोजन 13 से 19 जनवरी तक किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक और खेलकूद कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 13 जनवरी को सूबे के वन एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल मेले का शुभारंभ करेंगे। 19 जनवरी को समापन अवसर पर पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा मेले में शिकरत करेंगे। पहले दिन 13 जनवरी को लोक गायक इंद्र आर्य की सांस्कृतिक संध्या होगी। 14 जनवरी को मकर संक्राति पर कोटेश्वर महादेव मंदिर परिसर में स्नान और जलाभिषेक किया जाएगा। अगले दिन मीना राणा सांस्कृतिक प्रस्तुति देगी। 16 व 17 जनवरी को विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देगे। 18 जनवरी को अनुराग नौटियाल व पंचतत्व बैंड की प्रस्तुति होगी। संवाद