नई टिहरी। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की जिला कमेटी ने कामरेड नागेंद्र सकलानी और मोलू भरदारी की 78वें शहादत पर उनके चित्र पर पुष्प चढ़कर श्रद्धांजलि दी। कहा कि शहीद कामरेड के बलिदानों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। टिहरी जनक्रांति में शहीदों के योगदान को याद किया। कामरेड चिंतामणि थपलियाल, दिल्ला राणा ने अंकिता भंडारी हत्याकांड में शामिल वीआईपी के नाम का खुलासा करने, सीबीआई जांच हाई अथवा सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में कराए जाने की मांग की है। इस मौके पर श्रीपाल चौहान, सफर सिंह नेगी आदि मौजूद रहे। संवाद