फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन कर्मियों और ग्रामीणों के बीच चले लात घूंसे, मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
जंगल में पत्थरों का अवैध खनन को लेकर वन कर्मियों और मराड़ के तीन ग्रामीणों के बीच जमकर लात घूंसे चले। दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक वन बीट अधिकारी की वर्दी भी फट गई। वन कर्मियों की तहरीर पर पुलिस ने मराड़ गांव के तीन लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, एससी-एसटी एक्ट, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने पर मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन

रविवार को वन कर्मियों और ग्रामीणों के बीच हुई मारपीट के बाद रेंज अधिकारी अनूप राणा की ओर से थत्यूड़ थाने में तहरीर दी गई है, जिसमें उन्होंने बताया है कि वे वन दरोगा विजेंद्र सिंह कोहली और वन बीट अधिकारी राम सिंह पंवार के साथ रविवार दिन के समय जंगल में गश्त करने गए थे। इस दौरान उन्हें धनोल्टी- मोरियाना मोटर मार्ग पर ताल्डा तोक में आरक्षित वन क्षेत्र में तीन लोग पत्थरों का अवैध खनन करते हुए मिले। उन्हें पत्थरों का अवैध खनन बंद करने को कहा गया, लेकिन वे नहीं माने और बहस करने लगे। एकाएक तीनों लोग जान से मारने की धमकी देकर मारपीट पर उतर आए। उन्होंने वन दरोगा कोहली की वर्दी फाड़ कर उन्हें चोटिल कर दिया। वे जंगल से किसी तरह जान बचाकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां उपचार के बाद मेडिकल कराया गया।
....
वन रेंज अधिकारी की तहरीर के आधार पर मराड़ गांव निवासी वीरेंद्र सिंह, नागेंद्र सिंह और शैलेंद्र सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। - किशन कुमार टम्टा, थानाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें