फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: खो-खो में खेड़ा विजेता और मौगी की टीम उप विजेता रही

Sun, 20 Sep 2026 07:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
थत्यूड़ (टिहरी)। धनोल्टी विधानसभा क्षेत्र की खेल महाकुंभ के अंडर 19 बालक वर्ग खो-खो प्रतियोगिता में खेड़ा की टीम विजेता, मौगी की उप विजेता तथा सरोट की टीम तीसरे स्थान पर रही। विजेता खिलाड़ियों और टीमों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज थत्यूड़ के मैदान में खेल महाकुंभ के तहत संपन्न प्रतियोगिता के 100 मीटर दौड़ में आर्यन रावत, अंशुल, अनमोल, 200 मीटर दौड़ में आर्यन, शिवांश सिंह, ऋषभ नकोटी, 400 मीटर में पीयूष सिंह, धर्मेंद्र, सौरभ रावत, 800 मीटर में दीपक रावत, धर्मेंद्र, पीयूष ने क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान प्राप्त किया।
1500 मीटर में अभिषेक रावत, पीयूष, अर्जुन सिंह तथा 5000 मीटर में मुकेश, अमित नेगी, शुभम रावत क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। लंबी कूद में कृष्णा, आर्यन रावत, सायन, गोला फेंक में हिमांशु, अभिषेक रावत, अंशुल नेगी क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। इससे पूर्व दर्जाधारी गीता रावत और भाजपा मंडल उपाध्यक्ष जयप्रकाश नौटियाल ने प्रतियोगिता शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें