फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केतन हत्याकांड : आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए धरना शुरू

Mon, 24 Aug 2026 07:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपियों की गिरफ्तारी न होने तक धरना जारी रखने की चेतावनी
विज्ञापन

नई टिहरी। प्रतापनगर ब्लॉक के देवल गांव निवासी मृतक केतन लाल के परिजनों और ग्रामीणों ने हत्याकांड में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में बेमियादी धरना शुरू कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि केतन की पिटाई करने में लड़की की मां समेत कुछ अन्य लोग भी शामिल थे लेकिन पुलिस उनको गिरफ्तारी नहीं कर रही है। उन्होंने अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी न होने तक धरना जारी रखने की चेतावनी दी।
सोमवार को देवल गांव के मृतक केतन लाल के पिता धनपाल लाल समेत जय भीम आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारी कलेक्ट्रेट परिसर में बेमियादी धरने पर बैठ गए। उन्होंने पुलिस पर घटना में शामिल अन्य सह आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया। कहा कि पुलिस भीड़ के दबाव में काम कर रही है। उन्होंने मृतक के परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी देने, गांव से बाहर सुरक्षित स्थान पर पुनर्वास करने, हत्याकांड की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में करने, विधि विज्ञान प्रयोगशाला के वैज्ञानिकों की रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा लंबे समय बाद भी उक्त मांगों पर शासन-प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है जिस कारण परिजनों को न्याय के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। धरने पर मनीषा, शिवानी, रुकमणी देवी, राधा देवी, मोहन लाल, सब्बल सिंह, तेजपाल, संजय लाल, दिलीप वर्मन आदि बैठे रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें