फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढुंगीधार में बेवजह घूमने पर लगाई जाएगी कंडाली

विज्ञापन
विज्ञापन
ढुंगीधार में बेवजह घूमने पर लगाई जाएगी कंडाली
विज्ञापन

नई टिहरी/थत्यूड़। लॉकडाउन के दौरान ढुंगीधार क्षेत्र में बेवजह घूमने वालों पर लोगों ने शिकंजा कसने का निर्णय लिया है। ढुंगीधार विकास संघर्ष समिति ने बेवजह घूम रहे लोगों पर कंडाली (बिच्छू घास) लगाकर पुलिस के हवाले किया।
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष उत्तम सिंह रावत का कहना है सुबह और शाम को कई लोग बेवजह ढुंगीधार क्षेत्र में घूम रहे हैं। ऐसे लोग मास्क पहनकर भी नहीं आ रहे हैं। शारीरिक दूरी का भी ध्यान नहीं रखा जा रहा है। अब यदि कोई व्यक्ति बेवजह घूमते पकड़ा गया, तो उस पर कंडाली लगाई जाएगी। वहीं, थत्यूंड व्यापार मंडल ने कोविड-19 के प्रति लोगों को जागरूक किया। प्रत्येक दुकान पर कोरोना संक्रमण के बचाव को लेकर बैनर लगाए हैं। व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक सजवाण ने लोगों से शारीरिक दूरी का पालन व मास्क का प्रयोग हर हाल में करने को कहा। इस मौके पर महामंत्री सुनील भट्ट, राम प्रकाश भट्ट, जयप्रकाश नौटियाल, गोविंद असवाल, अकवीर पंवार उपस्थित रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें