फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: निबंध और भाषण में कंचन, पोस्टर में आयुषी अव्वल

Mon, 15 Sep 2025 05:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
महाविद्यालय में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस
विज्ञापन

नरेंद्रनगर (टिहरी)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर के राजनीति विज्ञान परिषद की ओर से अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर छात्रों के बीच कई प्रतियोगिताएं कराई गई। कार्यक्रम की शुरूआत राष्ट्रगान और स्वागत गीत से की गई। लोकतंत्र दिवस पर लैंगिक समानता विषय पर निबंध, भाषण, स्लोगन और पोस्टर प्रतियोगिताएं कराई गई।
कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र की प्राशंसगिकता, सामानता, स्वतंत्रता, न्याय एवं पारदर्शिता पर चर्चा गई। सेवा प्राधिकरण की पैरा लीगल स्वयं सेवक ऊषा कैंतुरा ने शिक्षा, यातायात, साइबर और सामाजिक बुराइयों के प्रति विधिक प्राधिकरण के कार्यों के बारे में बताया। स्वयंसेवक सरिता काेठियाल ने बताया कि निबंध और भाषण प्रतियोगिता में कंचन प्रथम, रूपा द्वितीय, पोस्टर प्रतियोगिता में आयुषी गंगोटी प्रथम और कंचन द्वितीय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वागत गीत में शालू, वंशिका, आयुषी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। शिल्पी ने सांत्वना पुरस्कार अर्जित किया। स्लोगन में कंचन एवं शिल्पी पहले और दूसरे स्थान पर रहे। कार्यक्रम की संयोजक डॉ. नूपुर गर्ग ने लोकतंत्र के पर्व पर चर्चा की। इस मौके पर प्राध्यापक विजय प्रकाश भट्ट, वरिष्ठ प्राध्यापक, डॉ. राजपाल रावत, डॉ. संजय महर, डॉ. सुशील कुमार कागडियाल, डॉ. मनोज फोंदणी, डॉ. विक्रम सिंह बर्त्वाल, डॉ. नताशा, डॉ. सुधारानी, अजय और विशाल त्यागी आदि प्राध्यापक, कर्मचारी, एवं छात्र विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें