फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सितंबर से अल्मोड़ा में लगेगी कबड्डी की कार्यशाला

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड कबड्डी एसोसिएशन दो से चार सितंबर तक कबड्डी की तकनीकी कार्यशाला का आयोजन कर रहा है। यह जानकारी एसोसिएशन के कार्यकारी सचिव मनोज नेगी ने दी। कार्यशाला में बीपीएड, एमपीएड और कबड्डी के पूर्व खिलाड़ी निर्धारित 500 रुपये शुल्क देकर प्रतिभाग कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि तकनीकी कार्यशाला आयोजित करने का दायित्व अल्मोड़ा जिले को दिया गया है। कार्यशाला में प्रतिभागियों को कबड्डी की विभिन्न तकनीकों और वर्तमान समय में कबड्डी के नए नियमों के बारे में प्रयोगात्मक जानकारी दी जाएगी। तकनीकी नियमों की जानकारी और मैदान से संबंधित जानकारियां कबड्डी के विशेषज्ञ प्रशिक्षकों की ओर से प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि कबड्डी में रुचि रखने वाले जो प्रशिक्षक कार्यशाला में प्रतिभाग करना चाहते हैं, वह अपना पंजीकरण कराने के लिए मोबाइल नंबर 9510522292, 9756509800, 9410199755 और 8923521244 पर संपर्क कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें