नई टिहरी। नगर क्षेत्र में बीते सप्ताह अलग-अलग घरों में हुई चोरी का खुलासा नहीं होने पर राजकीय महाविद्यालय के छात्रसंघ पदाधिकारी भी मुखर हो उठे हैं। जल्द चोरों की गिरफ्तारी और चोरी हुआ माल बरामद नहीं होने पर छात्र संघ पदाधिकारियों ने 14 फरवरी को सीएम हरीश रावत के जिला मुख्यालय पहुंचने पर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
छात्रसंघ पदाधिकारियों की ओर से इस संबंध में पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया कि लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में असुरक्षा का भय बना है। ज्ञापन पर छात्र संघ अध्यक्ष प्रकाश राणा, पूर्व अध्यक्ष मोहन सिंह रावत, हितेश चौहान, उपाध्यक्ष अरविंद चौहान, प्रदीप रावत, अनस अहमद व दौलत रावत के हस्ताक्षर हैं।