फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिहरी झील में आज से फिर शुरू होगा रोमांच का सफर

विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले 52 दिन से वीरान पड़ी टिहरी झील में मंगलवार (आज) से रोमांच का सफर शुरू होगा। जिला प्रशासन ने झील में सशर्त बोटिंग गतिविधियां शुरू करने के लिए हरी झंडी दे दी है। झील में तैराकी, फ्लोटर, बनाना राइडिंग की गतिविधियां फिलहाल प्रतिबंधित रहेगी। स्पीड और सामान्य बोटें ही झील में संचालित होगी। बोटिंग करने आने वाले पर्यटकों को 72 घंटे पूर्व की कोविड नेगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य रूप से साथ लाना होगा। शारीरिक दूरी के साथ ही बोटिंग क्षमता की 50 फीसदी सीटों पर ही पर्यटकों को बैठाना होगा।
विज्ञापन

42 वर्ग किमी क्षेत्र में फैली टिहरी झील में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के कारण 30 अप्रैल 2021 से बोटों का संचालन पूरी तरह से बंद था। वर्तमान में झील में 99 बोटों का संचालन होता है। स्पीड बोट, पॉवर बोट, जेड अटैक, जेड स्की, डॉलफिन राइड, हॉटडाग, फ्लाई, बनाना राइडिंग, वाटर स्कूटर के अलावा झील में पैरा सिलिंग जैसी जल क्रीड़ाएं भी होती है। प्रशासन की गाइड लाइन के अनुसार मंगलवार (आज) से झील में सशर्त बोटिंग गतिविधियां शुरू करने की अनुमति दे दी है। झील में रोमांच का सफर शुरू होने से साहसिक खेलों के शौकीनों, पर्यटकों और बोटिंग व्यवसाय से जुड़े लोगों ने राहत की सांस ली है।
डीएम/ टिहरी विशेष क्षेत्र पर्यटन विकास प्राधिकरण की सीईओ इवा आशीष श्रीवास्तव ने झील में बोटिंग गतिविधियां शुरू करने का आदेश जारी किया है। उन्होंने बताया कि बोट संचालकों को प्रत्येक व्यक्ति का बोटिंग स्थल से 100 मीटर दूरी पर थर्मल स्क्रीनिंग करनी होगी। साथ ही बोटिंग प्वाइंट पर सैनिटाजेशन की व्यवस्था, पर्यटकों सहित बोट संचालकों, ऑपरेटर और हेल्परों को अनिवार्य रूप से मास्क पहनाना होगा। बोटिंग करने आने वाले पर्यटकों को 72 घंटे पूर्व की कोविड नेगेटिव रिपोर्ट साथ लाना होगा। इस बाबत श्री गंगा-भागीरथी बोट यूनियन के अध्यक्ष लखवीर चौहान ने बताया कि गाइड लाइन के अनुसार फिलहाल झील में स्पीड और सामान्य तरह की बोटें ही संचालित की जाएगी। बताया कि पूर्व की भांति यात्रियों से सामान्य बोट का प्रति सवारी 300 रुपये और स्पीड बोट का 500 रुपये किराया लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें