फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जड़ीपानी क्षेत्र में भी नहीं होगी कॉकटेल पार्टी

Thu, 16 Jun 2016 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
ठांगधार में आयोजित महिला मंगल दल की बैठक में गांव में शराब बंदी की मुहिम शुरू करने और कॉकटेल पार्टी का विरोध करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में शादी-विवाह सहित अन्य समारोह में शराब परोसने और बिक्री करने वाले परिवारों का सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा। बैठक में महिला मंगल दल की 60 सदस्यों ने अपने बेटा या बेटी की शादी में कॉकटेल पार्टी नहीं करने का प्रतिज्ञा ली।
विज्ञापन


प्रधान ममता देवी की अध्यक्षता में पंचायतघर ठांगधार में आयोजित सौड़ जड़ीपानी, सनगांव, रोसलीखाल की महिला मंगल दल की बैठक में क्षेत्र में कच्ची एवं अंग्रेजी शराब की बढ़ते व्यवसाय पर चिंता व्यक्त की गई।

उन्होंने निर्णय लिया कि भविष्य में गांवों में शादी समारोह में कॉकटेल पार्टी पूर्ण रूप से प्रतिबंधित होगी। यदि कोई भी व्यक्ति, परिवार इसका उल्लंघन करेगा, उसका सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा। मंगल दल की अध्यक्ष रीना देवी ने कहा कि दल क्षेत्र में शराब विरोधी मुहिम में बढ़ चढ़कर भाग लेंगे।
विज्ञापन


इसके लिए स्थानीय लोगों का सहयोग लेकर जगह-जगह शराब के खिलाफ  आंदोलन करेंगे। मंगल दल सदस्य मधु देवी ने सामाजिक कार्यकर्ता सुशील बहुगुणा की प्रेरणा से अपनी बेटी की शादी में कॉकटेल पार्टी नहीं दी है। इस मौके पर गिरवीर चंद रमोला, दिला, गीता, अनीता, कामेश्वरी, कुंती, शांता, कुलदेई, जसोदा, मंगली, मंगशीरी, सरिता, मंजू, सुरुचि, बिन्नी, स्वारी, दीपा, सरस्वती, प्रेमदेई, अंजना, बिशना, कुंभीबाला, रजना आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें