फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क का पुश्ता धंसने से जेसीबी पलटी, हेल्पर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भिलंगना ब्लाक के विनयखाल-जखाणा-गेंवाली मोटर मार्ग पर निर्माणाधीन सड़क का पुश्ता धंसने से जेसीबी सड़क से नीचे पलट गई, जिससे मशीन के हेल्पर की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह जखाणा के बिडोली नामे तोक में सड़क का पुश्ता ढहने से वहां खड़ी जेसीबी सड़क से नीचे पलट गई, जिससे मशीन में बैठा हेल्पर संतोष सिंह (24) पुत्र कृपाल सिंह निवासी ग्राम जखाणा पोस्ट भिगुन उसके नीचे दब गया। वहां मौजूद लोगों ने उसे मशीन के नीचे से निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। एसडीएम पीआर चौहान ने बताया कि पुश्ता ढहने के कारण जेसीबी गिरने से एक हेल्पर की मौत हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें